टेलिफोन भवन बस्ती में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए ललटु की मौत तीन गिरफ्तार

दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में एक की मौत तीन गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल मंगलवार की देर शाम राउरकेला के टेलीफोन भवन बस्ती अंचल में दो गुटों के बीच सड़क पर हिंसक झड़प हो गई।इस झड़प में शेख ललटू के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी । शैख ललटू सेक्टर छः के विवेकानंद पल्लि, के रहने वाले है। इनके बारे में बताया जा रहा है कि ये इलाके के प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं। उन्हें फौरन इस्पात जेनेरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे थे और अंततः देर रात उनकी मौत हो गई। 
इस मामले में सेक्टर 19 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है,पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पूरे घटना की जाँच जारी है।

पुलिस जाँच पड़ताल के बाद आज सेक्टर-19 थाना में एक मुकदमा प्रकरण संख्या 143, दिनांक 13.08.2025, धारा 126(2)/115(2)/103(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी
(1) शेख. राजा उर्फ शेख. मुस्तफा (19), पुत्र शेग. कुर्बान,

(2) शेख. आजाद (35), पुत्र शेख. समसेर और

(3) शेख. कुर्बान (41), पुत्र. शेख समसेर,

गिरफ्तार सभी आरोपी विवेकानंदपल्ली, टेलीफोन भवन बस्ती, सेक्टर-6, थाना-सेक्टर-7, राउरकेला, जिला- सुंदरगढ़ के निवासी हैं।