कोयला खान से मृत व्यक्ति का शव बरामद

कोयला खान से मृत व्यक्ति का शव बरामद

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)

कोयला की ढेर से मृत व्यक्ति का शव बरामद लिंगराज कोयला खान में दो नम्बर साईट के कोयला ढेर से मृत व्यक्ति के शव को खान प्रबंधन द्वारा बरामद किए जाने की घटना कोयला खान क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 
कुछ लोगो ने बिजय बेहरा नामक २६ वर्षिय युवक का मृत शव लिंगराज कोयला खान के दो नंबर साईडिंग में पडा़ देखा। 
जिसकी जानकारी खान प्रबंधक को मिलने के बाद, प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना में दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल में पहुँच कर मामले की छानबीन की। 
युवक की मौत का सटिक कारण अभी तक पता नही चल पाया है।
खान प्रबंधन, तालचेर विधायक ,कडिहाँ सरपंच, समिति  सदस्य, और पुलिस की उपस्थिति  में एक समझौता हुआ जिसके अनुसार एमसीएल के लिंगराज क्षेत्र से मृत व्यक्ति के परिजन को तीन लाख रूपये नगद और एक सप्ताह के अंतराल पर शेष दो लाख रूपये प्रदान किया जाएगा ।