जिले में भारी बरसात के कारण आज भी स्कूल बंद
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला में हो रही लागातार भारी बरसात के कारण जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आज भी स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार जिले में आज बरसात बनी रहेगी जिसे देखते हुए आज सुंदरगढ़ जिले में स्थित सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। जिले में बरसात ना थमने के कारण बीते कल दिनांक 19.08.2026 को भी स्कूलों को बंद रखा गया था और भारी बरसात को देखते हुए आज दिनांक 19.08.2026 को भी स्कूल बंद रखा गया है।





