घायलों को मदद करने वाले को विधायक ने किया सम्मानित
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद करने के लिए विधायक जगत मांझी के द्वारा सम्मानित किए गए मनोहरपुर के समाजसेवी
पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आनेवाले मनोहरपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचने के लिए विधायक जगत मांझी के द्वारा गोवर्धन ठाकुर और जोलजस कुजूर को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र के साथ 2000 रूपये की नगद राशि प्रदान कर स सम्मान पुरष्कृत किया। विधायक महोदय ने कहा कि इस तरह का कार्य करने के लिए और भी किसी भी व्यक्ति के द्वारा कहीं पर सड़क दुर्घटना होती है तो आप लोग बेहिचक घायल व्यक्ति को फौरन अस्पताल पहुंचाएं। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर बेहिचक आप अस्पताल पहुंचाएं आपके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी और आपको सरकार की योजना के तहत आपको सम्मानित किया जाएगा प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने इस कार्य के लिए दोनों को धन्यवाद दिया और समाज में भी जागरूकता लाने की सलाह दी। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार,अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार यशवंत कटिहार शेखर गुरसान्डी संदीप दत्त अमित कुमार ठाकुर सुन रेशमा कुजुर आदि उपस्थित थे।





