जिलाधिकारी ने अपने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
श्रावस्ती जिलाधिकारी ने स्वयं अपनी नन्ही बच्ची को ड्रॉप पिलाकर किया विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
शून्य से पांच वर्ष तक के 2.98 लाख बच्चों को 'सुरक्षा चक्र' देने का लक्ष्य
अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें-जिलाधिकारी*
ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और घुमंतू परिवारों के बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
धरमेंद्र सिंह (संवाददाता)
श्रावस्ती,आज से जनपद में 'विशेष पल्स पोलियो अभियान' का सीएचसी भिनगा में भव्य आगाज़ हो गया है जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्वयं अपनी नन्ही बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाकर और फीता काटकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की इस बार जनपद के शून्य से पांच वर्ष तक के 2.98 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर सुरक्षा कवच देने का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
शुभांरभ के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ (WHO) के तकनीकी समन्वय में टीमों के प्रशिक्षण और माइक्रोप्लान की बारीकी से समीक्षा पहले ही की जा चुकी है। हर बच्चे तक पहुंचेगी दवा, जमीनी स्तर पर मुस्तैद है 'फौज'मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद का एक भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहेअभियान की सभी प्रशासनिक और जमीनी तैयारियां पूरी हैं सुपरविजन की कमान एलएचवी, सीएचओ, हेल्थ सुपरवाइजर, विलेज हेल्थ वर्कर्स और समस्त सुपरवाइजरों के हाथ में है। इसके साथ ही, आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शत-प्रतिशत योगदान दे रही हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.के. वर्मा ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैनात की गई टीमों का पूरा ब्यौरा साझा किया। फिक्स्ड बूथ 525 बूथ अभियान के पहले दिन (आज) बच्चों को दवा पिलाने के लिए।हाउस-टू-हाउस टीमें 371 टीमें अगले दिनों में घर-घर दस्तक देकर छूटे बच्चों को कवर करेंगी।ट्रांजिट टीमें 16 टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगी। मोबाइल टीमें 05 टीमें दूर-दराज, दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के लिए सक्रिय रहेंगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।





