चौकी प्रभारी की पिटाई बना चर्चा का विषय

चौकी प्रभारी की पिटाई बना चर्चा का विषय

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

पुलिस चौकी प्रभारी की दबंगई से  क्रोधित लोगो ने चौकी प्रभारी की जमकर की पिटाई। 
यह घटना तालचेर शहर की है जहाँ देवी माता लक्ष्मी की पूजा के बाद विसर्जन कर वापस लौटे लोग एक चबुतरा में बैठे हुए थे,कि वहाँ सेंट्रल कालोनी के चौकी प्रभारी पहुँच कर उन लोगों को वहाँ बैठने के लिए मना करने लगा जिसके बाद इस बात को लेकर पुलिस और उन लोगों के बीच विवाद होने लगा।विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथा पाई तक पहुंच गई।
पुलिस चबूतरे में बैठे लोगों में से दो लोगों को चौकी में ले आई। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा चौकी पर लाए गए एक व्यक्ति का नाबालिग पौत्र पुलिस चौकी पर अपने दादा से मिलने गया तो चौकी प्रभारी ने उस युवक की जोरदार ढंग से पिटाई कर दी। जिसके प्रतिवाद में युवक के पक्षकारो ने चौकी में पहुँच कर चौकी प्रभारी की जमकर पिटाई की। लोगों द्वारा चौकी प्रभारी को पीटने की खबर पूरे अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।