गोपबंधु पाठागार में मनाई गई गोपबंधु दास की पुण्यतिथि
देवमनी माहतो (संवाददाता :कला-संस्कृति)
आज से 95 साल पहले, ओडिशा माटी के लाल, ओडिया लोगों के बीच ख्याति प्राप्त उत्कलमणि गोपबंधु दास का निधन हो गया था। इस महापुरुष के नाम को अमरत्व प्रदान करने के लिए उनके नाम पर राउरकेला छेंड़़ कॉलोनी के 'गोपबंधु पाठागार में' उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा स्थापना के बाद से लगातार उनकी जयंती और महाप्रयाण दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुस्तकालय के सदस्यों ने एकत्रित होकर पुस्तकालय के सामने एवं चिन्मय मार्ग पर स्थित उत्कल मणि की प्रतिमा पर धूप दिखाकर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इन सभी कार्यक्रमों में श्री वशनाथ बेहरा, रवीन्द्र कुमार सराफ, डॉ. गिरिजा शंकर गोस्वामी, लक्ष्मण नाथ दास, हरिहर नायक, जगबंधु जेना, देबराज गौड़ा, कैलाश चंद्र सामल, राजकुमार मोहंती, नीरद भूषण पटनायक, अजय कुमार मोहंती, शरत कुमार मोहंती, विशनाथ जेना, विवेकानंद जेना, विजय कुमार बराला, जयंत मिश्रा कुमार, सुदाम दास, धराभा चरण नायक प्रमुख रूप से उपस्थित थे और उन्होंने अपना सम्मान व्यक्त किया।





