गुरुद्वारा की ओर से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

गुरुद्वारा की ओर से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में सिविल टाउनशिप स्थित श्री गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि डी,आर, पटनायक ने शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में जय प्रकाश हास्पिटल के तरफ से जाँच सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। शिविर में सुबह 10, बजे से साम 3, बजे तक जाँच की गई। 

इस शिविर में लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस अवसर पर सेलूट तिरंगा राउरकेला इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा,जय प्रकाश हास्पिटल के अध्यक्ष संजय बंसल, गुरविंदर सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के संतोष सिंह, सचिव त्रिलोचन सिंह कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह के सहयोग से यह कार्यक्रम रखा गया।

इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉ. श्रुति खरे  स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ देवाशीष पटनायक, डॉ मले रंजन परीडा, डॉक्टर सत्यव्रत जेना आदि चिकित्सको ने अपनी सेवाएँ दी।