गंभीर ट्रक दुर्घटना में एक की मौत चार घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130(NH-130) पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस से बचने के चक्कर में एक ट्रक कोयला लाद कर सड़क के किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से जा टकराई, इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार व्यक्ति घायल हुए है।
घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगी में रेड नदी पुल के पास सोमवार तड़के घटित हुई है, मोके पर स्थानीय पुलिस की गश्ती दल 112 की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगी के पास NH-130 पर रेड नदी पुल के करीब एक ट्रक, जो बिहार से रिफाइंड तेल लेकर रायपुर आ रही थी, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बस से टकराने से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और पहले से खड़ी खराब कोयला लोड ट्रक में जा घुसी।
हादसे के समय ट्रक में चालक अवध किशोर पड़ीत सहित पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची 112 की टीम, जिसमें आरक्षक रामकुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल सरातल अली अंसारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में रखा गया है। अन्य घायलों में उमर अंसारी, रहमत अली और वाहन मालिक शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





