खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे वीजद नेता
ओडिशा के पुर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक के निर्देश पर, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री संजय दास बर्मा, पूर्व विधायक दीपाली दास और वरिष्ठ नेता संजीब मोहंती ने झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा का दौरा किया और स्थानीय किसानों से चर्चा की। किसानों ने नेताओं को खाद की कमी, बढ़ी हुई कीमतों और नए रजिस्ट्रेशन सिस्टम में आ रही कई समस्याओं के बारे में बताया। किसानों से चर्चा के बाद बीजद नेताओं ने कहा कि इस समस्या को जल्द हल करने और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना ज़रूरी है। इन नेताओं ने किसानों को बताया कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि ज़रूरत पड़ने पर किसानों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। सबसे पहले बीजद नेताओं ने लाइकेरा में मां समलेश्वरी की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया। बीजद नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष हरीश गणात्रा, कृषक संघ के अध्यक्ष हेमंत सागर कुमुरा, किसान भूपाल चंद्र बेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीत नाइक, ग्राम मुकुंदिया टंकधर नाइक, अर्जुन मेहर, सुदर्शन पटेल, मनोज बेहरा, सत्यप्रकाश नाइक, कलीम खान, पद्म कुमार नाइक, अशोक किसान और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।





