खबर का असर पीडित परिवार को मिली सहायता

खबर का असर पीडित परिवार को मिली सहायता

साराँश दैनिक के यू ट्यूब  पेज पर मंगलवार की संध्या में एक खबर प्रकाशित की गई थी जिसका शीर्षक "शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग सुरक्षित है घर में रहने वाले लोग" है। इस खबर को साराँश दैनिक संवाददाता नवीन गुप्ता ने घटना स्थल से ग्राउंड कवरेज दिया था। 

यह खबर साराँश दैनिक जो सामाचार एजेंसी "साराँश न्यूज नेटवर्क " की प्रकाशक इकाई है।द्वारा अन्य सामाचार चैनलों को भी दी गई थी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह खबर पहुंच पाय। खबर पाकर पीडित परिवार तक मदद के लिए समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोग पहुँचने लगे। 

इसी क्रम में प्रकास पासवान और उनके साथ युवा नेता सम्राट धल (पिंटू), टूटू पोट, जोनो नाइक आदि लोग पीडित बांके बिहारी साहू जिसका घर पूरी तरह जल गया है ,के पास पहुंचे और प्रभावित परिवार को प्लास्टिक, कंबल और खाद्य सामग्री देकर उनकी मदद की। उन्होने पीड़ित परिवार को हौसला देते हुए सरकारी स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान करने का वादा भी किया।

क्या थी खबर, देखे विडियो