भारी बारिश के कारण गिरी दीवार
लखन लोहार (संवाददाता)
शनिवार - रविवार की रात हुई तेज बारिश में आधी रात को गिरी घर की दीवार, घर के भीतर किसी के ना होने से किसी के हताहत होने की खबर नही,समान क्षतिग्रस्त।
बंडामुंडा़ डी केबिन के अंबेडकर लेन में रहने वाले रेमो बिंधाणी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार - रविवार की रात हुई तेज बारिश में उनके घर की कच्ची दीवार घर के अंदर की तरफ गिर गई ।इस घर में केवल माँ बेटे कुल दो लोग ही रहते थे। दुर्घटना वाली रात रेमो बींधाणी घर पर नही था और उनकी माँ घर के बाहर सोई हुई थी जिससे इस दीवार के गिरने से घर के सामान टूट फूट गए पर जान बच गई।





