कैनाल में डूबकर बृद्ध की मौत
अंगुल जिला के तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले धरमपुर ग्राम से होकर बहने वाली केनाल में एक बृद्ध का तैरता हुआ शव दिखने से अंचल में सनसनी फैल गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक का नाम टंकधरो नायक है और वह दोपहर के 12.00 बजे के आसपास अपने घर से निकलकर केनाल में नहाने गया था। ओर किसी कारण वस पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पानी में बृद्ध का तैरता हुआ शव देखकर उसके घरवालो को इसकी सूचना दी। मोके पर पुलिस और अग्निशामक दल पहुंच कर शव को उद्धार कर इस घटना की छानबीन कर रही है।





