कुआंरामुंडा प्रखंड परिसर में हुई संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई
राउरकेला, दिनांक 15.4.25 : कुआरमुंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में आज संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई आयोजित की गई। इस जन सुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवि नारायण साहू उपस्थित थे और उन्होंने जनता की शिकायतें सुनीं।
आज कुल 49 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 21 व्यक्तिगत शिकायतें थीं और 28 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से 3 शिकायतों का तुरंत समाधान कर दिया गया। आज आई शिकायतों में मुख्य रूप से सड़क समस्या, पेंशन, बिजली समस्या, पुल निर्माण, आवास समस्या, राशन समस्या, पेयजल समस्या आदि प्रमुख रहीं।
आज की संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सुरंजन साहू, उप जिलापाल पानपोष विजय कुमार नायक एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





