कालेज के बाहर मजनुओं की हरकत ने बढाई चिंता
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर स्वयंशासित कॉलेज के चारो ओर घूमते मजनूओ से छात्राओं में भय व्याप्त है। यह घटना तालचेर कॉलेज के छात्रों के लिए खतरा पैदा करने वाला कहा जा रहा है क्योंकि गैर-छात्र कैंपस के बाहर घूमते हैं। हाल ही में इस कॉलेज में ऐसी ही कुछ दुर्लभ घटनाएं घटीं और और यह घटानायें थाने तक पहुंच गयी। इससे विद्यार्थियों के अभिभावकों में भय व्याप्त है।
कुछ नवयुवक महंगी मोटरसाइकिल लेकर कालेज परिसर के चारो ओर घूमते नजर आते हैं। कालेज की वर्दी पहने कुछ छात्र इन युवकों से कई बार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे देखते हुए कॉलेज अध्यक्ष ने परिसर में प्रवेश करने वाले दोनों द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था और गैर छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इनपर यह आरोप है कि ये मजनूं नुमा युवक बिना कालेज के मुख्य द्वार के बाहर विभिन्न छात्रों का पीछा करते हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन से अभिभावकों ने तत्काल ध्यान देने की मांग की है।





