केन्द्र व राज्य सरकार के विरोध में युथ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
राउरकेला के सेक्टर 19 स्थित पेट्रोलपंप के सामने राज्य छात्र कांग्रेस के उप सभापति लीनू विश्वाल के नेतृत्व में राउरकेला युथकांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, और रसोईगैस की बढ़ती किमतो को मुद्दा बनाकर राज्य व केन्द्र सरकार के विरोध में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओ का कहना है कि भारत में और देशो की अपेक्षा इन चीज़ पर टैक्स अधिक लिया जा रहा है वही लाॅकडाउन की वजह से करोडो़ देश वासीयो की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है तो कईयो के रोजगार बंद हो गए,ऐसे में चीज़ महंगी होने से लोगो को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए मनु सामल, सोमनाथ पंडा, प्रदीप बेहरा, महिलानेत्री गीता सिह व अन्य छात्र कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की प्रमुख भुमिका रही है।





