कथाकथित समाजसेवी कितने इमानदार

फ्लाईओवर निर्माण के लिए जो लोग प्रशासन के समर्थन में कुकडा़गेट में एकत्रित हुए थे, आज असमान्य स्थिति से निपटने के लिए उनमे से एक भी सामने नही आया।

कथाकथित समाजसेवी कितने इमानदार

सुंदरगढ़ जिला के स्मार्ट सिटी राउरकेला से बिसरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में पड़ने वाला कुकडा़गेट स्थित रेलवे फाटक के ऊपर से फ्लाईओवर निर्माण के लिए बिसरा से लेकर बंडामुंडा़ तक के कथाकथित समाजसेवी पुलिस के समर्थन में आए थे ,और स्थानीय ग्रामीण इसी जगह अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 
 आज प्रदर्शनकारीयो की संख्या में इजाफा ही नही हुआ बल्कि मांग पूरी ना होनेपर प्रदर्शनकारी पुलिस से दो दो हाथ करने के लिए भी तैयार दिखे। 
गिरफ्तार हुए पर अपनी जगह से टस से मस नही हुए। 
भरी धूप में चूडा़ खाकर पानी पीया और फिर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की।
पर जो लोग फ्लाईओवर निर्माण के लिए पुलिस के समर्थन में कुकडा़ गेट के पास एकत्रित हुए थे वे सबके सब आज नदारत दिखे। 
इन लोगो में अपने को कथाकथित समाजसेवी, जनता के हमदर्द, पुलिस के हितैषी कहने वाले लोग मीडिया के सामने लम्बी लम्बी हाँक कर वाहवाही बटोरी पुलिस के साथ बैठकर फोटो खिचवायी और चाय की चुस्की लेकर हाथ हिलाते चल दिए, और आज जब स्थिति असमान्य होने लगी तो उन लोगों में से एक भी बंदा नजर नही आया जो समान्य दिनो में अपने आपको जनता का हमदर्द विकास का पक्षधर, और फ्लाईओवर निर्माण के लिए अपना हर योगदान देने का ढिंढोरा पीट रहा था।

https://www.saranshdainik.com/फ्लाईओवर-के-लिए-पुलिस-के-समर्थन-में-आई-जनता