एनटीपीसी का प्रेसमीट सह प्रसंशा कार्यक्रम

एनटीपीसी का प्रेसमीट सह प्रसंशा कार्यक्रम
एनटीपीसी का प्रेसमीट सह प्रसंशा कार्यक्रम

(सौ.जिला प्रेसक्लब सुंदरगढ़)

जिला प्रेसक्लब सुंदरगढ़ में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एनटीपीसी दुलंगा ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक प्रेस मीट सह प्रशंसा कार्यक्रम की मेजबानी की ।

एनटीपीसी दुलंगा ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक प्रेस मीट सह प्रशंसा कार्यक्रम की मेजबानी की । एनटीपीसी दुलंगा सभी हितधारकों को सक्रिय रूप से शामिल करते हुए बिजली उत्पादन के लिए ,कोयला उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है ।

शिवम श्रीवास्तव , परियोजना प्रमुख , एनटीपीसी दुलंगा के नेतृत्व में एनटीपीसी दुलंगा के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से दुलंगा कोयला खनन परियोजना के संचालन और प्रदर्शन से जुड़ी अहम जानकारियों को साझा किया । श्री श्रीवास्तव के अनुसार , 2021 सभी पहलुओं में एनटीपीसी दुलंगा के लिए जबरदस्त प्रदर्शन का वर्ष रहा । वित्तीय वर्ष 21-22 में , एनटीपीसी दुलंगा ने 5.29 एमएमटी कोयले का उत्पादन कर भारत सरकार द्वारा दुलंगा कोल माइन को दिए हुए लक्ष्य को पार किया इसके अलावा , एनटीपीसी दुलंगा ने खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वावधान में एमसीएल द्वारा आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े पुरस्कारों में छह सम्मान प्राप्त करके इतिहास रचा । स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत , एनटीपीसी दुलंगा ने न केवल 146 स्कूल शौचालयों का नवीनीकरण किया , बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शौचालयों में निरंतर पानी की आपूर्ति और अर्थिंग की सुविधा भी प्रदान की । मीडिया के साथ साक्षात्कार में , परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी दुलंगा समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आउटपुट के विस्तार के साथ - साथ सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देता है । उन्होंने मीडिया से यह भी बात की कि कैसे अपनी आर एंड आर कॉलोनी में , पुनर्वासकर्ताओं महिलाओं के लिए कई प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रम लॉन्च किए हैं , जिससे महिलाये सशक्त बन सके और आर्थिक रूप से अपने पैरो पे खडी़ हो सके । उन्होंने यह भी साझा किया कि एनटीपीसी दुलंगा अपने पुनर्वासकर्ताओं के लिए एक स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने के लिए अपनी आर एंड आर कॉलोनी में नियमित रूप से चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है , साथ ही युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए , यह परियोजना कॉलोनी में शिक्षा और खेल संबंधी सुविधाओं के उन्नयन के लिए समर्पित है । उदहारण के रूप में टेस्ट पेपर वितरण कार्यक्रम , सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह के दौरान पुस्तक पढ़ने की प्रतियोगिता , 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट , एनीमिया जांच और उपचार अभियान उन पहलों में से कुछ पहले है ।