एक ही दिन बस्ती में दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री:बस्ती के इतिहास में दर्ज होगा आज का दिन
बस्ती। भाजपा के दिग्गज नेता, राष्ट्रीय महामंत्री, कई राज्यों के प्रभारी और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता जी के स्वर्गवासी हो जाने के उपरांत संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार, असम, बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक सहित देश के कोने-कोने से नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

कल जहां भाजपा के चाणक्य द्वय सुनील बंसल और विनोद तावड़े सहित प्रदीप कुमार व तमाम नेता लखनऊ की मेयर , मंत्री दयाशंकर दयालू, सुरेश खन्ना और तमाम प्रदेशाध्यक्ष संगठक और मंत्रियों का आना-जाना लगा रहा, वहीं आज का दिन बस्ती के इतिहास में दर्ज हो जायेगा जब एक ही दिन दो सूबों के मुख्यमंत्री बस्ती में मौजूद रहे।
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं सायं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तमाम नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, राजकिशोर सिंह पूर्व मंत्री, विधायक अजय सिंह,
पूर्व विधायक रवी सोनकर, पूर्व विधायक दयराम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल,अभिषेक सिंह अतुल, सत्येंद्र सिंह भोलू, प्रमुख योगेंद्र सिंह, प्रमुख यशकांत सिंह, अभिषेक कुमार, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






