एक महिने में एक ही दुकान में हुई दो बार चोरी

एक ही दुकान में एक महिनें के अंतराल पर दो बार चोरी हुई, दोनों ही बार दुकानदार ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन नतीजा ढा़क के तीन पात। अर्थात् पुलिस अबतक चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। अबतक थाने से केवल आस्वासन ही मिलता आया है। 
यह मामला है, राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले, सेक्टर 15 थाना का क्षेत्र का। जहाँ सेक्टर 18 स्थित मार्केट के अंदर एक बिद्युत सामग्रियों की चर्चित दुकान है,इस दुकान का नाम लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक एण्ड इलेक्ट्रीकल्स है,। दुकानदार भाबोग्राही नायक का,  कहना है कि यह दुकान उक्त स्थान पर पिछले 17 सालों से है। इस वर्ष 13 फरवरी और 14 मार्च की रात इस दुकान का छत तोड़कर और उसके बाद छत के नीचे बनी सींलींग तोडकर,चोर  दुकान में प्रवेश करते है,और दुकान में रखा कुछ सामान और गल्ले में रखा रूपये चोरी कर ले जाते है। 
दुकानदार द्वारा दोनों ही बार सेक्टर 15 थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पर अबतक ना तो चोर का कोई सुराग लग पाया है और ना ही चोरी का एक भी समान बरामद हो पाया है। 
इस घटना ने थाने की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े कर दिए है। दुकानदार का कहना है कि पुलिस से अबतक उसे आश्वासन के शिवा कुछ ना मिला।
 अब दैखना यह है कि, राउरकेला पुलिस जो अबतक सैकड़ों खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ढूंढ कर उनके असली मालिकों को सौंप चुकी है। चोरी की इस गुत्थी को कबतक सुलझा पाती है।