उर्दू उच्च विद्यालय में कोविड टीकाकरण
पुरणचंद्र महान्ति (संवाददाता)
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले स्मार्ट सिटी राउरकेला के प्लांटसाइट रोड़ में स्थित उर्दू उच्चविद्यालय में बने अस्थायी कोविड़ टीकाकरण केन्द्र में रविवार के दिन टीकाकरण के लिए 150 लोगो का लक्ष्य रखा गया था।
इस टीकाकरण केंद्र में कोविड नियमो का पालन करते हुए लोग स्वेच्छा से टीका लेने आ रहे है।टीका ले चुके लोगो ने इसका श्रेय स्थानीय पूर्व पार्षद अफरोज अहमद , राज्यसरकार और स्थानीय विधायक शारदा प्रसाद नायक को दिया | लोंगों ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी सहयोग से ही हमें मुफ्त मे टीका करण का लाभ मिल रहा है।अफरोज अहमद ने भी स्थानीय लोगो और राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। स्थानीय विधायक शारदाप्रसाद नायक ने भी इस टीका करण केंद्र में आकर यहाँ कार्यरत लोगो का हौसला बढाया है |





