आनंदपुर में कीमती साल बोटा जब्त

आनंदपुर में कीमती साल बोटा जब्त

मनोहरपुर :

पश्चिम सिंहभूम जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्कर माफिया पुनः सक्रिय हो गए है। बीती रात गुरुवार को वनविभाग द्वारा आनंदपुर प्रखंड के पोडाहाट वन प्रक्षेत्र से बेशक़ीमती साल की 13 बोटा ज़ब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित मूल्य क़रीब पचास हज़ार रुपए(50,000/₹) बताया जा रहा है, इसका उद्दभेदन रेंज ऑफिसर शंकर भगत के निर्देश पर किया गया। विदित हो कि वनविभाग को गुप्त सूचना मिली थी, कि पोड़ाहाट वनप्रक्षेत्र में लकड़ी माफीया अवैध रूप से बेशक़ीमती साल की लकड़ी तस्करी को लेकर सक्रिय है.इस आधार पर वनविभाग द्वारा छापामारी टीम गठीत किया गया और छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत के ऊर्मिग गांव के समीप जंगल से साल के 13 बेशक़ीमती बोटा जब्त किया गया है। वहीं वनविभाग द्वारा अग्रेतर कारवाई करते हुए सभी ज़ब्त 13 साल का बोटा रेंज ऑफिस आनंदपुर (मथुरापोस) लाया गया। इस मौके पर छापामारी गश्ती टीम में  पोड़ाहाट रेंज के अधिकारी,वनरक्षी विश्वनाथ महतो,अरुण कच्छप तथा गृह रक्षी के जवान शामिल थे।