आत्मनिर्भर सचेतन कार्यक्रम का आयोजन

आत्मनिर्भर सचेतन कार्यक्रम का आयोजन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

अंगुल जिला के तालचर प्रखंड़ में  तूफान युवक संघ द्वारा एक आत्मनिर्भर सचेतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम में तूफान युवक संघ  अंगुल के सागर प्रधान अतिथि के रूप में अपना योगदान दिया। 
श्रीप्रधान को संघ के सभापति काहुचरण दास पुष्पगुच्छ व धिरेंद्रदास ने अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। 
श्री प्रधान ने उपस्थित युवको को संबोधित करते हुए युवको को किस तरह आत्म निर्भर होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकते है इसपर चर्चा की। 
इस कार्यक्रम में संघ के समीक्षक मनोरंजन दास, उपसंपादक मनोज कुमार दास, कोषाध्यक्ष कृष्ण साहू, अशोक दास, पिंटू प्रधान, अरविंद महाराणा, प्रशांत दास, प्रदीप महाराणा, रामचंद्र दास, सुमन साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।