आज 12 घंटे के लिए बंद हुआ तालचेर
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचेर जिला कार्यानुष्ठान कमेटी ने आज तालचेर में 12 घंटे की बंद का आह्वान किया है। तालचेर को विशेष जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर तालचेर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। तालचेर को अलग जिला बनाने के लिए 183 दिन पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया था। पर जिले की घोषणा को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है, इसलिए विरोध में आज 12 घंटे तालचेर बंद का आह्वान किया गया है।
जिससे तालचेर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 पर यातायात बंद है। इसके साथ ही तलचर बाजार के सुपरमार्केट बंद हैं इस बंद के कारण खदानों से कोयले की निकासी और ढुलाई भी बंद है।





