आइएचआरडी ने मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस
प्रेस विज्ञप्ति : आइएचआरडी
आईएचआरडी के सदस्यों ने भंजभवन प्रांगण में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राउरकेला के पूर्व मंत्री दिलीप राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में जसवेन्दर सिंह (गोल्डी), अफरोज अजीज, खालिद अजीज, निहारिका बस्तिया, अबू सलेम, लालू सिंहदेव शामिल थे। मुख्य अतिथि दिलीप राय ने अपना वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक सुंदरगढ़, एक प्रमुख स्वैच्छिक संगठन है,
वह सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी भी धर्म के खिलाफ जाए बिना अपना कर्तव्य निभाता है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना इनका काम है, आइएचआरडी के सदस्य मानव प्रेमी समाज का कल्याण कर रहे हैं इसलिए आइएचआरडी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। वहीं, आईएचआरडी सुंदरगढ़ के अध्यक्ष एमडी परवेज ने अपने भाषण में कहा कि सुंदरगढ़ मानवाधिकार के लिए लड़ेंगे और एक स्वयंसेवक के रूप में समाज की सेवा में अपना जीवन व्यतीत करेंगे। इस कार्य में सुंदरगढ़ के सभी संगठनों के प्रमुखों व सदस्यों को सम्मानित किया गया. फाउंडेशन के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को भी सम्मानित किया गया। आईएचआरडी सुंदरगढ़ से विजय सुंदरया, नमिता राउत, पुपू, सरिता स्वाईं, मानसी सरकार, एमडी साहिद, तस्लीम आलम, चंचल, विकास, संतोष, प्रदीप की मदद से कार्यकार्म सफलतापूर्वक पूरा हुआ।





