अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस ने की करवाई - 6 गिरफ्तार
खबर का असर ; पुलिस ने एक साथ सात ढाबा में मारा छापा लाखों से अधिक मूल्य की विदेशी शराब बरामद.
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में बिभिन्न ढाबों एवं होटलों में अवैध तरीके से शराब बेचे जाने को लेकर बिभिन्न समाचार चैनलों ने खबर प्रसारण की थी | सारांश दैनिक ने भी इस खबर को प्रमुखता दी थी | इसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए सात ढाबों में एक साथ छापेमारी कर लाखों रुपये की विदेशी शराब जप्त की है |
आपको बता दें कि सभी ढाबों में शराब परोसने की खबर को विस्तार से प्रसारण की गई थी उसके बाद राजगांगपुर पुलिस ने बीते रात एक साथ सभी ढाबों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 6 लोगों को हिरासत में लेकर कोर्ट चालान कर दिया है | .
पिछले महीने पुलिस ने राजगांगपुर से ब्राउन शुगर व टर्की बेचने के अलग - अलग मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था . वही राजगांगपुर पुलिस ढाबों में अवैध शराब परोसे जाने की खबर प्रसारण के बाद नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है |
बीती रात आबकारी बिभाग द्वारा बिभिन्न ढाबों से छापेमारी कर राजगांगपुर पुलिस ने 224 बोतल ( 113.80 लीटर ) विदेशी शराब जब्त की है जिसकी किमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है । इस मामले में पुलिस द्वारा केस नंबर 287, 288, 289, 290, 291, 292/2021 के तहत मामले दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वही राजगांगपुर पुलिस द्वारा की गई इस करवाई की चारों ओर सराहना की जा रही है |
इस खबर के लिए शहर वासियों द्वारा निष्पक्ष व बेबाक पत्रकारिता की प्रशंसा की जा रही है |





