अयोध्या धाम में हर्षोल्लास मनाया जा रहा है भगवान जगन्नाथ उत्सव
धर्मेंद्र कुमार सिंह (संवाददाता)
रामनगरी अयोध्या मे गाजे बाजे के साथ धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में हज़ारो भक्त शामिल हुए।
अयोध्या धाम मे गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस अपने स्थान पर आकर सम्पन्न हुई। राम मंदिर के निकट स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर इस उत्सव के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। यहां 29 जून से भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन प्रारंभ होने के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मंदिर के महंत राघव दास के मुताबिक पौराणिक कथा है कि जगन्नाथपुरी में जब भगवान विष्णु तालाब में स्नान करने गए थे। उन्होंने इतना स्नान किया कि वह बीमार हो गए और जब वह घर में आए तो लक्ष्मी जी नहीं थी, वह भी रूठ कर अपने मायके चली गई थी। इससे ठाकुर जी अस्वस्थ हो गए थे। उन्होंने बताया, कि त्रियोदशी से भगवान को विभिन्न प्रकार के औषधि युक्त काढ़ा दिया जाता है। इस दौरान भगवान को एक सप्ताह के लिए विश्राम कराया जाएगा जहां आने वाली अमावस्या तक भगवान का पूजन अर्चन और काढ़ा दिए जाने का कार्य पुजारी के द्वारा किया जाएगा। कुलमिलाकर हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर रामनगरी के दर्जनाें मंदिरों से गाजे-बाजे, हाथी-घाेड़े साथ धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ रथारूढ़ हाेकर अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग नगर भ्रमण काे निकले।





