अपने पांच दिवसीय दौरे पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रहेगीं राष्ट्रपति

अपने पांच दिवसीय दौरे पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रहेगीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 7 फरवरी 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वे 2 फरवरी 2026 की शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगी।

3 फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी।  

4 फरवरी को राष्ट्रपति रायरंगपुर के महुलडीहा स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भांजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। वह रायरांगपुर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, OUAT परिसर, तीरंदाजी केंद्र, नगर सौंदर्यीकरण एवं ड्रेनेज उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं तथा एमएससीबी विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी परिसर सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगी। 

6 फरवरी को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में जनजातीय समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। इसी दिन वह ओडिशा सरकार द्वारा ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से भुवनेश्वर में आयोजित ‘ब्लैक स्वान समिट, इंडिया’ में भी शामिल होंगी।

7 फरवरी को राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।