अनाथ बच्चों की सुध लेने आगे आया सारांश दैनिक टीम
बिसरा प्रखंड अंचल में रहने वाले दो अनाथ भाई-बहन आफिया खातून और मोहम्मद आफन के माता-पीता का स्वर्गवास हो चुका है | पहले पिता कि मृत्यु हुई उसके बाद माता की | दोनों भाई-बहनों को पिता की मृत्यु के बाद से ही सरकारी कोटे से मिल रही राशन मिलना बंद हो गया था , इस बात की सूचना समाचार अभिकर्तत्व ( News Agency) सारांश न्यूज़ नेटवर्क के बिसरा प्रखंड संवाददाता राजीव कुमार को मिलने पर उसने अपने टीम के आलाधिकारियों को यह बात बताई | जिसे गंभीरता से लेते हुए समाचार अभिकर्तत्व सारांश न्यूज़ नेटवर्क के जिला ब्यूरो प्रमुख राजन शर्मा,संवाददाता बिरसा मुंडा,संवाददाता राजीव कुमार,कैमरामैन एकबाल हुसैन, आदि लोंगों ने बिसरा प्रखंड अधिकारी से मुलाकात कर बच्चों को राशन दिलाने का आग्रह किया जिसपर खंडविकाश अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए बच्चों के अभिभावकों को जारी कि गई राशन कार्ड की जांच पड़ताल करने व चालित माह से ही राशन देने का आश्वासन दिया |





