रणवीर सिंह बने डालमियां के नये ब्रांड एंबेसडर
डालमिया सीमेंट ने रूफ कॉलम फाउंडेशन (आरसीएफ) एक्सपर्ट के रूप में अपनी नई ब्रांड पोजिशनिंग के साथ होम बिल्डर्स पर बढ़ाया फोकस, सुपरस्टार रणवीर सिंह को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया
अपनी तकनीकी सहायता टीम के जरिए होम बिल्डर्स तक तकनीकी उत्कृष्टता की अपनी विरासत का किया विस्तार
घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी रूफ कॉलम फाउंडेशन (आरसीएफ) में सीमेंट के सही इस्तेमाल पर ग्राहकों का मार्गदर्शन और सहायता करने की जिम्मेदारी लेते हुए, डालमिया सीमेंट ने एक नई पहल की है। डालमिया सीमेंट अपने नए अभियान "आरसीएफ स्ट्रॉन्ग तो घर स्ट्रॉन्ग" के साथ अपने ब्रांड फोकस में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। नए ग्राहक-केंद्रित संदेश का उद्देश्य घर बनाने वालों और ठेकेदारों के बीच सही सीमेंट चुनने, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने और अपने सपनों का घर बनाने के लिए सबसे बेहतरीन निर्माण प्रणालियों का पालन करने के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
डालमिया सीमेंट को 'आरसीएफ एक्सपर्ट' के तौर पर प्रस्तुत करने वाले इस अभियान में सुपरस्टार रणवीर सिंह नजर आयेंगे। इसे एक व्यापक मल्टीमीडिया अप्रोच के जरिए लॉन्च किया जाएगा जिसमें सुपरस्टार रणवीर ब्रांड की तकनीकी जानकारी और अनूठी सेवा के संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से फैलाने में सहयोग देंगे। इस अभियान को "आरसीएफ स्ट्रॉन्ग तो घर स्ट्रॉन्ग" के स्लोगन के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा।





