56 सदस्यों को मानपत्र प्रदान किया गया
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर स्थित कोयला उत्पादन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एम.सी.एल. के एंबुलेंस विभाग द्वारा पालन किया गया कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 56 लोगो को मानपत्र प्रदान किया गया।
सेंट जोन एंबुलेंस ओडिशा एम.सी.एल. एंबुलेंस विभाग की ओर से पालन किया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयुष मंत्रालय के सहयोग से मानपत्र प्रदान किया गया।
जगन्नाथ क्षेत्र कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमसीएल एंबुलेंस विभाग के अध्यक्ष तथा जगन्नाथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी.वी. रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में योगदान देकर सभी बिग्रेड़ सदस्यों को मानपत्र प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में अपना योगदान देने वाले अन्य अतिथियो में असित कुमार भंज, जयप्रकाश, क्षेत्रीय वित्तीय प्रबंधक चितरंजन दास आदि थे।
यह कार्यक्रम अनुष्ठान के विभागीय कमांडर दीनबंधु प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। अंत में अनुष्ठान के पथ प्रदर्शक सिद्धेश्वर प्रधान ने अतिथियो का धन्यवाद अर्पण कर कार्यक्रम का समापन किया।





