500 लीटर शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कार जब्त
सूरज राय (रिपोर्टर)
राउरकेला में शराब कारोबारीयों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करने के बावजूद यह अवैद्य व्यापार थमने का नाम नही ले रही है।
घटना 28.5.23 की है, राउरकेला आबकारी विभाग के गश्ती दल ने राउरकेला के पानपोष पुल में एक कार की डिक्की में रखकर बिक्री के लिये ले जा रहे 500 लीटर देशी शराब जब्त किया है।
इस सिलसिले में राउरकेला के डेली मार्केट निवासी आरोपी विक्की साहू को गिरफ्तार किया गया है।और शराब ढ़ोऩे के लिए उपयोग की गई मारुति सुज़ुकी कार को जब्त किया गया है।





