42 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाँडीधुआ ग्राम निवासी राजेन्द्र प्रधान नामक परिवहन ठेकेदार को एक 45 वर्षिया महिला ने चकमा देकर नाटकीय ढंग से 42 लाख ठग ली। उक्त महिला अब पुलिस के हाथ लग गई है। यह खबर थालचेर में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
पूरी घटना इस प्रकार है, भद्रक जिला के धूसरी थाना अंचल निवासी सुरेन्द् सेठी की धर्मपत्नी छवीरानी सेठी श्री प्रधान को कोरोना महामारी से लेकर ठेका दिलाने जैसे विभिन्न प्रलोभन भरी बातो में फंसाकर 42 लाख रूपये ठग ली।
श्री प्रधान द्वारा छवीरानी पर बारम्बार दबाब बनाया गया कि या तो ठेका दिलाए या फिर पैसे वापिस करे।
छवी रानी श्री प्रधान की बात सुनकर भी अनसुना कर देती। अंत में श्री प्रधान थककर छवीरानी के विरूद्ध कोयलारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।





