40 फीट नहर में गिरी ट्रक को निकालने गई क्रेन भी नीचे भी गिरी

40 फीट नहर में गिरी ट्रक  को निकालने  गई क्रेन भी नीचे भी गिरी

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)

तालचेर सदर थाना अंतर्गत तालचेर कॉलेज के पास करीब 50 फीट गहरी नहर में किसी बजह से ट्रक गिर गई। ट्रक को निकालने गई क्रेन भी उसे निकालने के क्रम में नहर में गिर गई। इस घटना में दोनों वाहनों  के चालक घायल हो गए।
 घटना के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय कनकेई पीढ़ होकर गुजरने वाली गहरी नहर में किसी कारण वश ट्रक गिर गया.  इसे निकालने के लिए गई एक क्रेन भी ट्रक के वजन से नहर में गिर गई।  हालांकि यह घटना इतनी भयानक थी कि कुुुछ भी हो सकता था लेकिन  दोनों चालकों को मामूली चोट लगी और बाल-बाल बच गए, यह पूरे तालचेर में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।  

इस हादसे को देखने के लिए मौके पर दर्शकों की भीड जमा हो गई।  राष्ट्रीय राजमार्ग बहुत संकरा है और अचानक उस स्थान पर मोड़  होने से मोटर चालक उस स्थान पर भ्रमित हो जाते हैं,और ऐसी हादसे हो जाती है।