20 पंचायतों के मुख्यालय तक जाती है कीचड़ से पटी यह दलदल सड़क
नुआगांव प्रखण्ड कार्यालय जो 20 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है, और नुआगांव के मुख्य सड़क से तकरीबन डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वह पूरी सड़क इन दिनों कीचड़ से सनकर दलदल हो गई है। आज यहाँ दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया गया था। इस कीचड़ भरी दलदल सड़क से होकर आज इस शिविर में बीसो पंचायतों से सैकड़ों दिव्यांग आए थे। जो बेहद ही चिंतनीय बिषय है।





