20 किलो गाँजा के साथ स्विफ्ट कार जब्त

20 किलो गाँजा के साथ स्विफ्ट कार जब्त

रायगढ़ के लैलूंगा थाना की पुलिस ने ओडिशा से गाँजा लेकर छत्तीसगढ़ के लैलूंगा के रास्ते जा रही एक स्विफ्ट कार (ओ.आर.02 ए.बी.) से 20 किलो गाँजा के साथ ओडिशा के जशपूर जिला निवासी, ठमेंद्र यादव (26),और उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी सुनिल सिंह नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कब्जे में आई गाँजे की कीमत ₹2.40,000 बताई जा रही है। 

पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार और गाँजा को अपने कब्जे में ले लिया है।