2 सहायक अभियंता और 11 कनिय अभियंता के तबादले की घोषणा
झारसुगुड़ा/लाइकेरा : झारसुगुड़ा जिला परिषद् ने बुधवार को 2 सहायक अभियंता (AE) और 11 कनीय अभियंता (JE) के तबादले की घोषणा की जो 3 साल से ज़्यादा समय से एक ही जगह पर काम कर रहे थे। यह तबादला ओडिशा सरकार की तबादला नीती के मुताबिक, प्रशासनिक ज़रूरतों और अलग-अलग विकास कार्य के प्रबंधन के लिए किया गया है। इस तबादले का आदेश जिला ट्रांसफर ऑर्डर झारसुगुड़ा कलेक्टर और जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, सहायक अभियंता सारिका स्वांईं का तबादला लाइकेरा प्रखंड से झारसुगुड़ा ब्लॉक में किया गया है, जबकि उनकी जगह फ्लोरेंस एक्का का तबादला लखनपुर प्रखंड से लाइकेरा प्रखंड में किया गया है। इसी तरह रोजी पटेल को झारसुगुड़ा प्रखंड से लाइकेरा प्रखंड, खिरोद साहू को किरमिरा प्रखंड से लखनपुर प्रखंड, दीप्ति नायक को लाइकेरा प्रखंड से लखनपुर प्रखंड, सतपाल कुमार सिंह को लखनपुर प्रखंड से किरमिरा प्रखंड, राजेश कुमार सिंह को झारसुगुड़ा प्रखंड से किरमिरा प्रखंड, चिन्मयी प्रधान को लाइकेरा प्रखंड से लखनपुर प्रखंड, राजकिशोर पासवान को लखनपुर प्रखंड से कोलाबीरा प्रखंड, सुष्मिता बारा को किरमिरा प्रखंड से लाइकेरा प्रखंड, निहार रंजन नायक को कोलाबीरा प्रखंड से लखनपुर प्रखंड, पुरुषोत्तम सेठ को लखनपुर प्रखंड से झारसुगुड़ा प्रखंड तथा देबाशीष पटनायक को लखनपुर प्रखंड से झारसुगुड़ा प्रखंड स्थानांतरित किया गया है। सभी स्थानांतरित सहायक व कनीय अभियंताओं को उनके पिछले कार्य स्थल से सेवा में निरंतरता प्रदान की गयी है। उन्हें अविलंब अपने नये कार्य स्थल में शामिल होने व तत्काल अपना कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।





