हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर आरोपी फरार

हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर आरोपी फरार

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रधान आरक्षक की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय पुत्रीआलिया शेख की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शवों को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया। प्रधान आरक्षक जब रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) से लौटे, तो घर में खून फैला हुआ था और उनकी पत्नी और बेटी लापता थीं।

जांच में पता चला कि हत्या कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू ने की है, जो पहले भी अपराध में शामिल रहा है। रविवार रात उसने एक आरक्षक पर खौलता तेल डालकर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू की तलाश शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।