हृदय विदारक सड़क हादसा में दो की मौत

आशीष टेंट के संचालक आशीष पैकरा सहित एक अन्य का हुआ निधन ओवर टेक के चक्कर में उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी में हुआ हादसा ब्लैक स्पॉट बना अलकापुरी का टेढ़ा (कर्व) राष्ट्रीय राजमार्ग

हृदय विदारक सड़क हादसा में दो की मौत
हृदय विदारक सड़क हादसा में दो की मौत

उदयपुर - थाना क्षेत्र के अलकापुरी में विगत कुछ दिनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनसे हो रही मौत से यह जगह ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। 

ताजा मामला बुधवार की रात आठ से नौ बजे के बीच का है जहां अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास ओवर टेक करने के चक्कर में लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार आशीष और सेवक राम उदयपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे हाईवा वाहन में मोटरसाइकिल सहित जा घुसे और दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
 यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों में से एक आशीष का सिर कुचल कर भेजा बाहर आ गया और सेवक राजवाड़े का देह सड़क से रगड़कर क्षत विक्षत होकर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। युवकों की मोटरसाइकिल हाईवा के भीतर ही फंसी हुई थी जोकि लगभग 50 मीटर तक घसीटा गया था। 
 इस घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों ही शव को उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मरचूरी में भिजवाया गया । 
 विदित हो की आशीष पैकरा समाज सेवी गंगाराम पैकरा और जनपद अध्यक्ष लखनपुर मोनिका सिंह के सुपुत्र थे। साथ ही आशीष टेंट के नाम से अपना खुद का टेंट व्यवसाय करते थे। घटना वाली रात शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 

हाईवा क्रमांक सीजी 15 डीपी 2499 से टकराकर काल के गाल में सामने वाले ग्राम पंचायत पोड़ी के जगन्नाथपुर निवासी आशीष पैकरा (32 वर्ष) और सेवक राम (30 वर्ष) है। दोनों उदयपुर में एक अन्न प्राशन कार्यक्रम में टेंट लगाने के बाद लखनपुर गए फिर वापस उदयपुर लौट रहे थे और इसी दौरान रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच यह हृदय विदारक हादसा घटित हो गया। 

गुरुवार की सुबह हुई वों की शिनाख्त

मृतक सेवक राम राजवाड़े की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6727 के आधार पर वाहन स्वामी का नाम और नंबर निकाल कर परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। 

दोपहर 12 बजे तक  दोनों ही शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

एक ही गांव में दो लोगों की मौत से जगरनाथपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। गमगीन माहौल में देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।वही लोगों का कहना है कि दुर्घटना वाली जगह जो अलकापुरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 का मोड़ है, वह अब ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। इस जगह पर विगत कुछ माह में घटित हुई लगभग 6 सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी है।