हिंदू घटा तो संविधान फटा-महेंद्र पांडे (विहिप)
विश्व हिन्दू परिषद् के नवनियुक्त गोरक्ष प्रांत के मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत टोली सदस्य राजेश पाठक का गोरक्ष प्रांत मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्र, विहिप उपाध्यक्ष मधुर नारायण शुक्ल, विहिप विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख महेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर्रैया के जिला धर्म जागरण प्रमुख डॉ विनोद कुमार शुक्ल तथा विहिप उपाध्यक्ष भारती शुक्ला, प्रदीप पांडेय, हरीश मिश्र ने अभिनंदन किया। विहिप जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने अंग वस्त्र देकर राजेश पाठक को सम्मानित किया। विहिप हर्रैया जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजेश पाठक जी सनातन धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित हैं।तन मन और धन से हिन्दू समाज धर्म और संस्कृति की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध हैं। हिन्दू धर्म में मठ मंदिर अर्चक पुरोहित का महत्व पूर्ण स्थान है। हिन्दू धर्म और समाज को जागरूक करने और संगठित तथा शक्ति शाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। राजेश पाठक ने कहा कि हिन्दू धर्म और संस्कृति में संपूर्ण विश्व को परिवार मानकर सभी के कल्याण के लिए विचार है। विश्व गुरु भारत ही संपूर्ण विश्व के लिए आशा की किरण है। सभी मठ मंदिर अर्चक पुरोहित से संपर्क करके हिन्दू धर्म के सकारात्मक जीवन मूल्यों को जन जन तक पहुंचा कर अच्छा संस्कार और श्रेष्ठ परिवार का निर्माण किया जाएगा। हिन्दू धर्म और भारत राष्ट्र को सुदृढ़ करना हमारा लक्ष्य है।भारती शुक्ला ने कहा कि संपूर्ण विश्व को भौतिक पर्यावरण प्रदूषण तथा भोगवादी अप संस्कृति से खतरा उत्पन्न हो गया है। भारत की वैदिक संस्कृति से प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए भारत की अध्यात्मिक और पारस्परिक सम्मान, सहयोग, विश्वास, मर्यादा और सामंजस्य की संस्कृति अधिक उपयोगी है। डॉ विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। भगवान श्री राम ने शबरी, जटायु, अहिल्या का कल्याण कर सभी के प्रति करुणा और आत्मीयता का संदेश दिया है। भारत की परिवार प्रणाली संपूर्ण विश्व के लिए कल्याण करने वाली है। कोई भी कार्य करने से पहले यह विचार करना चाहिए कि हमारे कार्य से किसी मनुष्य या जीव को कष्ट तो नहीं होगा। हमें दूसरे के जीवन में प्रसन्नता लाने के लिए काम करना चाहिए। मधुर नारायण शुक्ल ने कहा कि भारत राष्ट्र तथा हिन्दू धर्म को कमजोर करने के लिए लव जिहाद, लैंड जिहाद, बंगलादेश, रोहिंग्या और पाकिस्तान से घुसपैठ, नक्सलियों और कम्युनिस्ट विचारधारा की ओर से गंभीर षड्यंत्र किया जा रहा है। संगठित और शक्तिशाली हिन्दू ही भारत और हिन्दू धर्म के लिए सुरक्षा की गारंटी है। महेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत में लोकतंत्र और संविधान का शासन तभी तक है जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है।





