हाकी विश्व कप के प्रथम दिन भारत विजय

जब भी भारत में विश्व कप हुआ, भारतीय टीम हमेशा अपना शुरुआती मैच जीती, अंतिम निर्णायक मैंच में भारत की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

हाकी विश्व कप के प्रथम दिन भारत विजय

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राउरकेला में मेजबान भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने राउरकेला शहर में नव निर्मित विरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में 20 हजार प्रशंसकों के सामने स्पेन को 2-0 से हराया। भारत के अमित रोहिदास ने 12वें और हार्दिक ने 28वें मिनट में गोल किए। भारत चौथी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। जब भी भारत ने वर्ल्ड कप की मेजबानी की है, टीम ने हमेशा अपना उद्घाटन (ओपनिंग)  मुकाबला जीता। इससे पहले, 1982 में भारत ने ओपनिंग मैच में मलेशिया को 6-2, 2010 में पाकिस्तान को 4-1 और 2018 में द. अफ्रीका को 5-0 से शिकस्त दी थी।

 विश्व हॉकी कप की मेजबानी ओडिशा सरकार कर रही है जिसको लेकर विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक वीर बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला एवं भुनेश्वर कटक के मैदान में यह सारी मैच खेली जाएगी इसको लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है वही आज भारतीय हॉकी टीम का पहला मुकाबला वीर वीरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में संध्या 7:00 बजे से आरंभ हुआ जहां भारतीय टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।

इस हॉकी खेल को देखने के लिए दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम  देखने को मिला इस स्टेडियम में 20,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है विश्व के सबसे ज्यादा क्षमता वाली स्टेडियम में से एक विरसा मुंडा हाकी स्टेडियम में सीटे भरने के बाद लोग खड़े होकर भी मैच का आनंद लिया। इस मैच का आनंद माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  ने भी लिया इनके अलावे राज्य के लगभग सभी विधायको ने भी इस मैच का आनंद लिए।