हनुमान मंदिर के निर्माण में जुटे स्थानीय युवक
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गांव :
सुंदरगढ़ जिला के बड़गांव थाना अंतर्गत राज्य राजपथ क्रमांक-10 का एल एण्ड टी कंपनी द्वारा राजपथ का विस्तार किए जाते समय महाबीर चौक के निकट स्थित भगवान हनुमान के मंदिर को तोडा़ गया था।
स्थानीय जन साधारण एवं युवा वर्ग की सहायता से भगवान हनुमान के लिए बांस और प्लासटिक की मदद से एक अस्थायी छत का निर्माण किया गया था।
जो अक्सर तेज पवन,आंधी तुफान, से उजड़ जाता था।
इस असुविधा को देखते हुए स्थानीय युवको ने आपस में धन संग्रह कर एक पक्के मंदिर निर्माण की शुरूआत कर दी है।
इन युवाओ ने औरो को भी मदद के लिए हाथ बढा़ने का अह्वान किया है ताकि भगवान के मंदिर का निर्माण सुचारू रूप से किया जा सके





