सड़क दुर्घटना में दो गंभीर
राजीव कुमार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले संतोषपुर पंचायत स्थित रांची पुलिया के समीप सोमवार की दोपहर को मोटरसाइकिल और स्कुटी की आपसी टक्कर में एक महिला चालक जख्मी व युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल अवस्था में दोनों को बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमे युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफ़र कर दिया गया | दुर्घटना का कारण वाहन का संतुलन खो देना बताया जा रहा है, चालक की पहचान गुड़गुड़जोर निवासी सलमान अंसारी के नाम से हुई है |





