सड़क दुर्घटना में कार सवार घायल

सड़क दुर्घटना में कार सवार घायल

गंगाधर शा (संवाददाता)

बडगांव : अपने परिजन कि मौत कि खबर सुनकर बीजू एक्सप्रेस वे के रास्ते कार क्रमांक "ओ.डी.15 जी.5437" में पांच लोग सवार होकर बुर्ला से राउरकेला कि ओर तीब्र गति से आ रहे थे कि बडगांव ब्लाक के मर्चीमुंडा में कार अपना संतुलन खो कर सड़क विभाजक (डिवाईडर) से जा टकराई | इस दुर्घटना ग्रस्त कार से पीछे चल रही ट्रक भी जा टकराई जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया |

ट्रक के कार से टकराने के कारण कार सवार तीन ब्यक्ति घायल हुए है जिसमे से एक के सर में गंभीर रूप से चोट आई है,तीनो घायलों को सुंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया है ,दो लोग सलामत है |