महिला को रास्ते में रोक कर किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
दिन भर काम कर घर लौट रही एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में रघुनाथ पाली थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह शर्मनाक वारदात उस समय हुई जब पीड़िता सोमवार की रात मे रेल पटरी होते हुए खरिया बहाल के रास्ते काम कर घर लौट रही थी, कि उक्त महिला को रास्ते मे रोक कर एक ब्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी कान्हू चरण जेना को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल जांच करवाया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। संदेह के आधार पर एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात उस समय घटी जब एक विवाहित महिला अपने घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार इस वारदात को थाना के नजदीक ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन किनारे अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा युवक भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली।
महिला ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रघुनाथपाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और दोनों आरोपियों का मेडिकल चेकअप करवाया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।





