स्वर्गीय पिता की पुण्यतिथि पर दान का आयोजन
धर्मेन्द्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के स्वर्गीय पिता प्रभात सिंह की तीसरी पुण्यतिथि 5जनवरी को आयोजित की जाएगी।
अयोध्याः विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी पांच जनवरी को जिले के विकास खण्ड पूराबाजार के मड़ना ग्राम पंचायत में परंपरागत तरीके से "मेधावियों का प्रतिभा सम्मान एवं जरुरतमंदों को कंबल वितरण समारोह" का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यह विशाल समारोह ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के पूज्य पिता कीर्तिशेष प्रभात सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित होगा। इस विशाल समारोह में 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगो जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरुप साइकिलें वितरित की जाएगी। आज शुक्रवार को यह जानकारी ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष/पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समारोह के आयोजक शिवेंद्र सिंह ने दीनें एक प्रेस वार्ता में दी।
उन्होने इस विशाल समारोह के आयोजन की जानकारी मीडिया के साथ साझा करने के लिए शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि उनके पिता स्व. प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगो और जरुरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किया जाता था। उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को जीवंत रखा गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में इस बार रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत, महंत, धर्माचार्य, प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री, जनपद अयोध्या तथा विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों के साथ ही दर्जनों की तादात में समाजसेवी शामिल होंगे। श्री सिंह ने बताया कि समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। समारोह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और व्यवधान न उत्पन्न हो, इसके लिए सर्तक वॉलिंटियर्स की एक टीम तैयार की गई है, जिन्हें पहले चरण में आमंत्रण पत्र वितरण से लेकर सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और अब आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगाया गया है।





