स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कला मंच एवं नवांकुर अंजलि साहित्यिक आस्था परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम 118वें वर्ष के संयोजक दुर्गेश दुर्लभ पांडेय द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर महापौर उपस्थित थे, एवं सम्मानित अतिथि के रूप में अयोध्या गुरुदेव गिरीशपति त्रिपाठी, कामख्या धाम के महाराज इंद्रदेव कौशिक महाराज, तक्षशिला संस्थान के निदेशक संतोष मिश्रा, संतगण, महेश योगी हनुमान गढ़ी एवं समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर दूर-दूर से आए अंतरराष्ट्रीय कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सरोकार एवं सांस्कृतिक चेतना को अभिव्यक्त किया।
मंच से ओज, श्रृंगार, हास्य और वीर रस की अद्भुत प्रस्तुति ने सभागार को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्गेश दुर्लभ पांडेय, तक्षशिला संस्थान के निदेशक संतोष मिश्रा एवं समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सुशील चतुर्वेदी समाजसेवी द्वारा दुर्गेश पांडेय दुर्लभ की कविता को सुनकर आगे भविष्य में होने वाले कवियों के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।





