डीजे की धुन और आरती की थाली के साथ माता रानी की हुई विदाई
धर्मेंद्र सिंह (व्यौरोचीफ)
श्रावस्ती जनपद मुख्यालय भिनगा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई शोभा यात्रा जगह-जगह लोगों ने जगत जननी मां जगदम्बे की आरती कर भावपूर्ण विदाई दी। शोभा यात्रा में देवी माँ के प्रति आस्था रखने वाले महिलाओं,पुरूषो,युवक,युवतियो एवं बच्चों तथा वुजुर्गो की लंबी कतारें लगी थी। शोभायात्रा के दौरान माता रानी की जय,जैसे जयघोष से गूंज उठा आसमान।
शोभा यात्रा विकास भवन से चलकर पुरानी सब्जी मंडी.पटेल चौराहा.पुरानी बाजार. संकरी सिंह चौराहा. अस्पताल चौराहा.. नई बाजार.अशोक चौराहा. खैरी मोड. सिविल लाइन होते हुए देर रात रात राप्ती नदी पर पहुंचकर हुई मांँ अंबे की विदाई। लोगों ने जगह-जगह अपने घरों के सामने जगत जननी मां अंबे की पूजा अर्चना की अपने परिजनों के सुख समृद्धि निरोगी रहने के लिए मातारानी से मंगल कामना की। वही डीजे की धुन पर थीरकते रहे नौजवान ,पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस पूरी तरह रही मुस्तैद रही। यहाँ शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह से उपद्रव होने की कोई खबर नहीं है।





