स्कूल के लिए मुसिबत बना बारीश
सुशांत मलिक (संवाददाता)
भारी बारिश एक सरकारी स्कूल के लिए आफत बन गई है। स्कूल में घुटने तक पानी घुस गया है, जिससे पढ़ाई बाधित हुई है। आपको बता दें कि,राज्य में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. इसी क्रम में कालाहांडी जिले के करलामुंडा ब्लॉक अंतर्गत सपलहारा पंचायत के बांजीपदर गांव से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है. बारिश का पानी स्थानीय सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कमरों में घुस गया।यह पानी कमरों में एक वयस्क व्यक्ति के घुटने तक आ रहा है। स्कूल के कमरों में बाढ़ जैसी स्थिति होने के कारण स्कूल के कई महत्वपूर्ण सरकारी कागजात व दस्तावेज पानी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके साथ ही, छात्र छात्राएं पढ़ाई के लिए अपनी कक्षाओं में जाने से वंचित हो गए।इसपर, अभिभावकों का कहना है कि जलभराव की समस्या मानव निर्मित समस्याओं के कारण उतपन्न हुई है।
यह समस्या सिर्फ बारिश के कारण ही नहीं, बल्कि कुछ लोगों की मनमानी के कारण भी उत्पन्न हुई है। कुछ स्थानीय लोगों ने लंबे समय से जिस प्राकृतिक नाले से बारिश का पानी निकल रहा था, उसे मिट्टी से भरकर अवरुद्ध कर दिया है. सड़क से करीब दो फीट ऊपर मिट्टी भरकर और अपनी ज़मीन के बराबर कर देने से पानी के निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इस वजह से सड़क पर बारिश का सारा पानी जमा होकर सीधे स्कूल परिसर और कक्षाओं में घुस रहा है। ऐसी नाजुक स्थिति को देखते हुए बांजीपाड़ा के गांववालों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या का ठोस और अस्थायी,हल निकालने की मांग की है। इसके साथ ही गैर कानूनी तरीके से बंद किए गए जल निकासी के रास्तों को तुरंत साफ करने और स्कूल को पानी के जमाव से मुक्त करने की ज़ोरदार मांग उठने लगी है।





