ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी ( संपादक )

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी का मामला एक बार फिर आया सामने।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18030 अप में रेलवे पुलिस के सहायक निरीक्षक डी.के.सिह अपने सहयोगीयों के साथ यात्रीयों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। इस दौरान उन्होने एम.डी.इमरान, पिता का नाम जहांगीर, निवासी -ईद गाह मोहल्ला, राजगांगपुर,और एम.डी.शमशाद ,पिता का नाम - एम.डी.इस्लाम,निवासी-शांती नगर,राजगांगपुर।को ट्रेन में यात्रीयो के मोबाइल चुराने के आरोप गिरफ्तार किया है।
इन दोनों के पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद की गई है। 
यह मोबाइल ट्रेन में सफर कर रहे जामनगर-बिलासपुर निवासी श्याम सुंदर शर्मा, की थी जिन्हें वापस दे दिया गया। 
यह मोबाइल उल्लिखित आरोपीयों द्वारा बामरा - झारसुगडा़ रेलवे स्टेशन के बीच चोरी की गई थी।
इस संबंध में रेलवे पुलिस द्वारा कांड संख्या 74/2023 ता:28-07-2023,यू/एस-379/34 दर्ज कर उक्त आरोपीयों को सरकारी रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) को शौप दिया गया है। चोरी हुई मोबाइल की कीमत ₹40,000 बताई गई है।